scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी ने ईंधन की कीमतें बढ़ाई

श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी ने ईंधन की कीमतें बढ़ाई

Text Size:

कोलंबो, 12 मार्च (भाषा) श्रीलंका की सरकारी तेल और गैस कंपनी सीलोन पेट्रोलियम ने पेट्रोल की कीमत में 77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इससे पहले भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी ने ईंधन की कीमतें बढ़ायी थीं।

आईओसी ने पेट्रोल की कीमत में 50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 75 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 43.5 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 254 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 45.5 प्रतिशत बढ़कर 176 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है।

भाषा पाण्डेय मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments