scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका को इस साल 10 लाख पर्यटक आने की उम्मीद

श्रीलंका को इस साल 10 लाख पर्यटक आने की उम्मीद

Text Size:

अहमदाबाद, 20 अगस्त (भाषा) श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने शनिवार को कहा कि उनके देश में सियासी स्थिरता बहाल होने के साथ ही सरकार ने इस साल 10 लाख पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य रखा है जिनमें बड़ी संख्या भारतीय पर्यटकों की होगी।

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद के दौरे पर पहुंचे फर्नांडो ने कहा कि उनके देश में राजनीतिक अस्थिरता का दौर अब बीत चुका है और फिर से पर्यटन गतिविधियों के जोर पकड़ने की उम्मीद है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन की काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ काफी समानताएं देख सकते हैं। मुझे लगता है कि अगला साल काफी हद तक भारत को समर्पित होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस साल अभी तक पांच लाख से अधिक पर्यटक श्रीलंका पहुंच चुके हैं। साल के अंत तक इसके 10 लाख पर्यटकों तक पहुंच जाने का अनुमान है जिसमें भारत की बड़ी भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में सर्वाधिक 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका का रुख किया था जिससे इस देश को चार-पांच अरब डॉलर का राजस्व मिला था।

साल 2022 के अंत तक फर्नांडो ने दो अरब डॉलर का पर्यटन राजस्व मिलने की संभावना जताई।

भाषा प्रेम

प्रेम मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments