scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका ने आपातकालीन उपाय के तौर पर चार दिन के कार्य सप्ताह की घोषणा की

श्रीलंका ने आपातकालीन उपाय के तौर पर चार दिन के कार्य सप्ताह की घोषणा की

Text Size:

कोलंबो, 16 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच संभावित ईंधन संकट से निपटने के लिए श्रीलंका ने सोमवार को चार दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की घोषणा की है।

इसके तहत अब हर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

वर्तमान में श्रीलंका में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है।

आवश्यक सेवाओं के आयुक्त प्रभात चंद्रकीर्ति ने कहा कि 18 मार्च से हर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं, बंदरगाह, जल आपूर्ति और सीमा शुल्क विभाग पर लागू नहीं होगी।

हालांकि स्कूलों, विश्वविद्यालयों और न्यायपालिका में यह लागू रहेगा। सरकार ने निजी क्षेत्र से भी इसी तरह की व्यवस्था अपनाने की अपेक्षा की है।

यह फैसला राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक में लिया गया।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments