scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकम आवक से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार, सोयाबीन तेल स्थिर

कम आवक से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार, सोयाबीन तेल स्थिर

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) बाजार में कम आवक के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार आया जबकि मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत रहे। पैसों की तंगी के बीच कारोबार सुस्त रहने से देश के तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार है। जबकि मलेशिया एक्सचेंज दोपहर साढ़े तीन बजे गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने बताया कि कमजोर कारोबारी धारणा के बीच किसानों की कम बिकवाली से सोयाबीन की आवक घटी है। किसानों को पहले जैसे ऊंचे दाम की उम्मीद है। कम आवक जैसी स्थिति के बीच सोयाबीन तिलहन में सुधार आया। मूंगफली तेल और साबुत खाने की मांग के कारण मूंगफली तेल-तिलहन में भी सुधार आया। सामान्य कामकाज के बीच अन्य तेल-तिलहनों के भाव स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,935-6,960 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,125-7,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,775-3,075 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,225 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,395-2,495 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,395-2,540 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,310 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,825 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,575 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,450-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,050-5,100 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments