scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोलरवर्ल्ड एनर्जी के 490 करोड़ रुपये के आईपीओ को पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिला

सोलरवर्ल्ड एनर्जी के 490 करोड़ रुपये के आईपीओ को पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन 1.23 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 80,93,092 शेयरों के मुकाबले 99,18,048 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) की श्रेणी को 4.56 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 1.45 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 220.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी का 490 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 25 सितंबर को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 333 रुपये से 351 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर, कंपनी का मूल्य 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

यह आईपीओ 440 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयरों के निर्गम और प्रवर्तक पायनियर फैक्टर आईटी इंफ्राडेवलपर्स द्वारा 50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की अनुषंगी कार्तिक सोलरवर्ल्ड में निवेश के लिए किया जाएगा। इसके एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी का शेयर 30 सितंबर को सूचीबद्ध हो सकता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments