scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोलरवर्ल्ड एनर्जी का शेयर करीब 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

सोलरवर्ल्ड एनर्जी का शेयर करीब 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 351 रुपये से करीब 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 389 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 10.82 प्रतिशत अधिक है।

एनएसई पर शेयर ने 10.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 388.50 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,888.37 करोड़ रुपये रहा।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 65 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 490 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 333-351 रुपये प्रति शेयर था।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments