नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) हरित एवं टिकाऊ समाधान प्रदाता स्नेहा ऑर्गेनिक्स ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 115 रुपये से 122 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह आईपीओ 29 अगस्त को अभिदान के लिए खुलेगा।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि 32.68 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से 27 लाख नए शेयर पर आधारित है। यह दो सितंबर को संपन्न होगा।
स्नेहा ऑर्गेनिक्स इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण आदि के लिए करना चाहती है।
कंपनी का शेयर पांच सितंबर को एनएसई एसएमई पर सूचीबद्ध हो सकता है। भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
