scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतस्कोडा की स्लाविया को ग्लोबल एनसीएपी दुर्घटना परीक्षण में शीर्ष रेटिंग

स्कोडा की स्लाविया को ग्लोबल एनसीएपी दुर्घटना परीक्षण में शीर्ष रेटिंग

Text Size:

कोयंबटूर, पांच अप्रैल (भाषा) वाहन कंपनी स्कोडा की सेडान स्लाविया कार ने ग्लोबल एनसीएपी दुर्घटना सुरक्षा परीक्षण में शीर्ष रेटिंग हासिल की है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घरेलू बाजार में स्कोडा की बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र सॉल्क ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में वाहनों की बिक्री में तीन अंकीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के प्रमुख कार ब्रांड में- स्लाविया, कुशाक और कोडियक शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘स्कोडा में हमारी रणनीति के हिस्से के रूप में, हमारे ग्राहकों के लिए सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी दूसरी भारत 2.0 कार स्लाविया को ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा परीक्षण में पांच स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।’’

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments