scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतखराब मौसम के कारण सीतारमण की भूटान यात्रा रद्द

खराब मौसम के कारण सीतारमण की भूटान यात्रा रद्द

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूटान की आधिकारिक यात्रा मौसम खराब होने के कारण रद्द कर दी गई है।

सीतारमण पड़ोसी देश के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए भूटान की चार दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बृहस्पतिवार को रवाना हुई थीं। वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही थीं।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भूटान के पारो में खराब मौसम के कारण आधिकारिक यात्रा रद्द कर दी गई है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया था कि वित्त मंत्री अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन ऐतिहासिक सांगचेन चोखोर मठ का दौरा करेंगी।

सांगचेन चोखोर मठ की स्थापना 1765 में हुई थी और यहां बौद्ध अध्ययन में लगे 100 से अधिक भिक्षु रहते हैं।

भाषा निहारिका प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments