scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसीतारमण ने ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री से निवेश समझौते पर चर्चा की

सीतारमण ने ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री से निवेश समझौते पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल के साथ द्विपक्षीय निवेश समझौते (बीआईटी) पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने आपसी हितों के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। इन मुद्दों में व्यापक आर्थिक स्थिति, ऑस्ट्रेलिया से भारत में निवेश को बढ़ावा देने के अवसर और भारत में नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी क्रांतियों का दोहन शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्री फैरेल ने भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय निवेश समझौते (बीआईटी) पर विचार साझा किए।”

मंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments