scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतईवी में आग की घटनाओं के बाद सिंपल एनर्जी ने अपने ई-स्कूटर की आपूर्ति सितंबर तक टाली

ईवी में आग की घटनाओं के बाद सिंपल एनर्जी ने अपने ई-स्कूटर की आपूर्ति सितंबर तक टाली

Text Size:

मुंबई, 26 मई (भाषा) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी सिंपल एनर्जी ने अपने पहले ई-स्कूटर ‘सिंपल वन’ की आपूर्ति सितंबर तक टाल दी है। बीते दिनों कई इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर सरकार द्वारा कुछ नीतिगत बदलाव किए जाने की संभावना है, जिसके मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है।

बेंगलुरु की कंपनी सिंपल एनर्जी के संस्थापक-मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहास राजकुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी ने वाहनों की आपूर्ति जून से टालकर सितंबर के पहले सप्ताह तक करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपना ई-स्कूटर पिछले साल 15 अगस्त को उतारा था।

कंपनी ने जनवरी में कहा था कि उसके इस ई-स्कूटर के लिए 30,000 बुकिंग मिल चुकी हैं और इसकी आपूर्ति जून से शुरू होगी।

पिछले कुछ महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। केंद्र सरकार ने इन घटनाओं की जांच शुरू की है।

राजकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की हालिया घटनाओं और उसपर सरकार की कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए हमने ‘सिंपल वन’ की आपूर्ति को सितंबर के पहले सप्ताह तक टालने का फैसला किया है।

भाषा रिया अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments