scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 128 रुपये की तेजी के साथ 74,746 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 128 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,746 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 17,103 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.10 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments