scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 49 रुपये की तेजी के साथ 57,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 49 रुपये या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 20,951 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.21 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments