नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 211 रुपये की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 14,279 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.53 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
