scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,350 रुपये की तेजी के साथ 70,921 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2023 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,350 रुपये यानी 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,921 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 23,342 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.68 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments