scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीराम प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही का मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 20.59 करोड़ रुपये पर

श्रीराम प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही का मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 20.59 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 20.59 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 17.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय बढ़कर 261.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 210.90 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने 2.83 करोड़ वर्ग फुट के बिक्री योग्य क्षेत्र के साथ 48 परियोजनाएं पूरी की हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments