scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतश्री सीमेंट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 72.4 प्रतिशत घटा

श्री सीमेंट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 72.4 प्रतिशत घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) श्री सीमेंट लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 72.4 प्रतिशत घटकर 193.72 करोड़ रुपये रह गया है।

श्री सीमेंट लि. (एससीएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 701.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12 प्रतिशत घटकर 4,572.68 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5,193.47 करोड़ रुपये थी।

एससीएल का कुल व्यय 4,458.75 करोड़ रुपये रहा।

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में एससीएल की कुल बिक्री मात्रा 1.34 प्रतिशत घटकर 87.7 लाख टन रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 88.9 लाख टन थी।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments