scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतश्री सीमेंट का तीसरी तिमाही का मुनाफा 38.2 प्रतिशत बढ़कर 267.6 करोड़ रुपये हुआ

श्री सीमेंट का तीसरी तिमाही का मुनाफा 38.2 प्रतिशत बढ़कर 267.6 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) श्री सीमेंट लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि लागत प्रबंधन और प्रीमियम उत्पादों पर विशेष ध्यान देने की वजह से दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 38.16 प्रतिशत बढ़कर 267.65 करोड़ रुपये हो गया।

श्री सीमेंट लिमिटेड (एससीएल) ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 193.72 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

वित्तवर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में इसका परिचालन से होने वाला राजस्व 4.93 प्रतिशत बढ़कर 4,800.52 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में यह 4,572.68 करोड़ रुपये था।

एससीएल का कुल खर्च वित्तवर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 3.66 प्रतिशत बढ़कर 4,622.08 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि उसकी कुल बिक्री मात्रा सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़ी है।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी ने कहा, ‘‘मांग का माहौल सामान्य होने के बावजूद तिमाही में स्थिर प्रदर्शन रहा। परिचालन उत्कृष्टता, अनुशासित लागत प्रबंधन और प्रीमियम उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर हमारे लगातार जोर ने हमें मजबूती बनाए रखने में सक्षम बनाया।’’

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments