scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरेडियंट कैश मैनेजमेंट का शेयर पहले दिन 13 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

रेडियंट कैश मैनेजमेंट का शेयर पहले दिन 13 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज का शेयर 94 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले बुधवार को बाजार में कारोबार के पहले दिन 13 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 24.14 फीसदी चढ़कर 116.70 रुपये तक गया और अंत में 11.38 फीसदी की बढ़त के साथ 104.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 9.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 13.29 फीसदी की बढ़त के साथ 106.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,117.23 करोड़ रुपये था।

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के 388 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने सिर्फ 53 प्रतिशत अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

भाषा मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments