नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर शुक्रवार को भी नुकसान में बंद हुए।
बीएसई में दिन के कारोबार के अंत में अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में पांच प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में पांच प्रतिशत और अडाणी एंटरप्राइजेज में 4.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
अडाणी पावर के शेयर में 4.98 प्रतिशत, अडाणी विल्मर के शेयरों में 3.35 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयरों में 4.05 प्रतिशत की गिरावट आई।
हालांकि, अंबुजा सीमेंट्स 2.45 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.24 फीसदी और एसीसी (0.03 फीसदी) के शेयर चढ़े।
समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को घाटे में बंद हुए थे।
इससे पहले बुधवार को अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 141.87 अंकों या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,463.93 पर बंद हुआ।
भाषा अनुराग रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
