scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसिलिकॉन वैली बैंक की मूल कंपनी के खिलाफ शेयरधारकों का मुकदमा

सिलिकॉन वैली बैंक की मूल कंपनी के खिलाफ शेयरधारकों का मुकदमा

Text Size:

न्यूयॉर्क, 14 मार्च (भाषा) अमेरिका की सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) की मूल कंपनी, उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के खिलाफ शेयरधारकों ने सामूहिक रूप से मुकदमा दर्ज किया है।

इसमें कहा गया है कि कंपनी ने उन जोखिमों का खुलासा नहीं किया, जो भविष्य में ब्याज दर में वृद्धि से उसके व्यवसाय पर पड़ेंगे।

एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप, सीईओ ग्रेग बेकर और सीएफओ डेनियल बेक के खिलाफ सामूहिक मुकदमा कैलिफोर्निया के जिला अदालत में दायर किया गया है।

इसमें 16 जून, 2021 और 10 मार्च, 2023 के बीच एसवीबी में निवेश करने वालों को दिए जाने वाले हर्जाने की मांग की गयी है।

चंद्रा वेनीवेंटा की अगुवाई में शेयरधारकों द्वारा दायर मुकदमे में कहा गया है कि एसवीबी की कुछ तिमाही और वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट में ब्याज दरों में वृद्धि के बारे में फेडरल रिजर्व की स्पष्ट तौर पर चेतावनी पर गौर नहीं किया गया।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments