scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबैंकिंग शेयरों में जबर्दस्त खरीदारी से सेंसेक्स 910 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी एक प्रतिशत का उछाल

बैंकिंग शेयरों में जबर्दस्त खरीदारी से सेंसेक्स 910 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी एक प्रतिशत का उछाल

Text Size:

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 909.64 अंक या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 60,841.88 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 973.1 अंक या 1.62 प्रतिशत बढ़कर 60,905.34 पर पहुंच गया था।

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 243.65 अंक या 1.38 प्रतिशत बढ़कर 17,854.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक ने प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और टेक महिंद्रा में गिरावट रही।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत चढ़कर 82.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments