scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,651 पर

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,651 पर

Text Size:

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले कुछ सत्रों में भारी गिरावट का सामना करने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू शेयर बाजारों में भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.27 अंक उछलकर 79,666.46 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.86 प्रतिशत उछलकर 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments