scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतओमान के गठजोड़ को अपनी भारतीय इकाई 11,700 करोड़ रुपये में बेचेगी सेम्बकॉर्प

ओमान के गठजोड़ को अपनी भारतीय इकाई 11,700 करोड़ रुपये में बेचेगी सेम्बकॉर्प

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) सिंगापुर की सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज ने ओमान के एक गठजोड़ (कंसोर्टियम) को 11,700 करोड़ रुपये में अपनी भारतीय इकाई बेचने की घोषणा है।

सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज खुद को कार्बन मुक्त बनाने कही योजना के तहत यह कदम उठा रही है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वह सेम्बकॉर्प एनर्जी इंडिया लिमिटेड (एसईआईएल) में अपने शत-प्रतिशत हिस्सेदारी को तनवीर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को बेचेगी।

एसईआईएल के पास 4.3 गीगावॉट का ताप और नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो है। इसमें 2,640 मेगावॉट उत्पादन कोयला-ईंधन वाली आंध्र प्रदेश परियोजना से किया जाता है।

इसके अलावा कंपनी के पास देश के सात राज्यों में 1.7 गीगावॉट की पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाएं भी हैं।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments