नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपनी शिकायत निपटान प्रणाली (स्कोर्स) के जरिये सूचीबद्ध कंपनियों या बाजार मध्यस्थों के खिलाफ मिली कुल 3,180 शिकायतों का जनवरी माह में निपटान किया।
सेबी की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने की शुरुआत में 2,915 शिकायतें लंबित थीं और महीने के दौरान 2,877 नयी शिकायतें मिलीं।
स्कोर्स एक शिकायत समाधान प्रणाली है, जिसे सेबी ने जून, 2011 में शुरू किया था।
बाजार नियामक के अनुसार ये शिकायतें रिफंट, आवंटन, निकासी और ब्याज सहित अन्य मामलों से संबंधित थीं।
नियामक ने यह भी कहा कि जनवरी, 2023 तक 11 शिकायतें ऐसी थीं, जो तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं। इस मंच पर औसतन 31 दिन में शिकायतों का समाधान किया जाता है।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
