scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने निवेशकों को पैसा लौटाने के धोखाधड़ी वाले संदेशों से आगाह किया

सेबी ने निवेशकों को पैसा लौटाने के धोखाधड़ी वाले संदेशों से आगाह किया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पैसा लौटाने (रिफंड) से संबंधित धोखाधड़ी वाली फोन कॉल, ई-मेल और संदेशों से आगाह किया है।

सेबी के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग नियामक के ‘रिकवरी और रिफंड’ विभाग का अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। ये लोग विभिन्न मामलों का हवाला देकर फोन कॉल के जरिये लोगों को पैसा लौटाने के बारे में गुमराह कर रहे हैं।

सेबी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘लोगों को आगाह किया जाता है कि वे इस तरह के किसी भी कॉल या संदेश पर कोई भी दस्तावेज या पैसा न भेजें।’’

नियामक ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह के मामलों में किसी तरह का प्रसंस्करण शुल्क नहीं लेता है।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments