scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशारदा समूह की 66 संपत्तियों की नीलामी 11 अप्रैल को करेगा सेबी

शारदा समूह की 66 संपत्तियों की नीलामी 11 अप्रैल को करेगा सेबी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) शारदा समूह की 66 संपत्तियों की नीलामी 11 अप्रैल को करेगा। कंपनी ने अवैध योजनाओं के जरिए जनता से जो पैसा जुटाया था, उसकी वसूली के लिए इन संपत्तियों की नीलामी कुल 32 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को एक नोटिस में कहा कि नीलामी वाली संपत्तियों में पश्चिम बंगाल स्थित भूखंड भी शामिल हैं। उसने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जून 2022 में एक आदेश जारी किया था जिसमें उसने सेबी को शारदा समूह की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी का निर्देश दिया था। इसी क्रम में यह नीलामी की जा रही है।

शारदा समूह 239 निजी कंपनियों का समूह है। समूह ने पश्चिम बंगाल, असम तथा ओडिशा में कथित चिटफंड योजनाएं चलाई और इनके जरिए 17 लाख जमाकर्ताओं से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए। अप्रैल 2013 में यह समूह ठप पड़ गया।

भाषा

मानसी रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments