scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसीगल इंडिया की इकाई को बिहार में 2,160 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना मिली

सीगल इंडिया की इकाई को बिहार में 2,160 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) सीगल इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसे बिहार में चार लेन का राजमार्ग बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एक नयी सड़क परियोजना मिली है।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसे 11 फरवरी, 2026 का ‘आवंटन पत्र’ (एलओए) मिला है। यह परियोजना उसकी इकाई, सीगल इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को एनएचएआई से ‘हाइब्रिड एन्यूइटी मोड’ (एचएएम) के तहत परियोजना बनाने के लिए मिली है।

इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 डब्ल्यू के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड को चार लेन का बनाना शामिल है, जिसकी कुल लंबाई 78.94 किमी है, जिसमें सेक्शन एक- साहेबगंज से अरेराज (38.362 किमी) और सेक्शन 2- अरेराज से बेतिया (40.580 किमी) शामिल हैं।

परियोजना की लागत लगभग 2,160 करोड़ रुपये है, और यह परियोजना ‘हाइब्रिड एन्यूइटी मॉडल’ के तहत पूरी की जाएगी। विनिर्माण का समय 730 दिन है, जिसके बाद 15 साल का परिचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) का समय होगा।

सीगल इंडिया लिमिटेड एक बुनियादी ढांचा इंजीनियरिंग, खरीद और विनिर्माण (ईपीसी) कंपनी है जो राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, पुल, फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज, सुरंग और हवाई पट्टी के विकास कार्य में लगी हुई है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments