नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) श्नाइडर इलेक्ट्रिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) सुपर्णा बनर्जी भट्टाचार्य ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
बनर्जी ने बताया कि उन्होंने यह फैसला संगठन से बाहर करियर के नए अवसर तलाशने के लिए लिया है।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया, ‘‘…कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी के पद से सुपर्णा बनर्जी भट्टाचार्य का इस्तीफा 15 सितंबर, 2025 को कारोबारी समय की समाप्ति से प्रभावी हो गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे इस्तीफे के पीछे संगठन के बाहर करियर के अवसर तलाशने के अलावा कोई अन्य कारण नहीं है।’’
भाषा योगेश अजय
अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
