scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 16 प्रतिशत घटा

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 16 प्रतिशत घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ दिसंबर 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 16 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 304 करोड़ रुपये रह गया।

एसबीआई लाइफ ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 364 करोड़ रुपये था।

बीमाकर्ता ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कुल आय बढ़कर 26,626.71 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 20,458.31 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात भी सुधर कर 225 प्रतिशत हो गया, जो 31 दिसंबर 2021 में 209 प्रतिशत था। नियामकीय जरूरतों के तहत यह 150 प्रतिशत होना चाहिए।

एसबीआई लाइफ की प्रबंधन-अधीन संपत्ति (एयूएम) 17 प्रतिशत बढ़कर 31 दिसंबर 2022 को 2,99,990 करोड़ रुपये हो गई। यह आंकड़ा 31 दिसंबर 2021 को 2,56,870 करोड़ रुपये था।

दिसंबर 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा 940 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 830 करोड़ रुपये था।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments