scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसत्वा ग्रुप का छह रियल एस्टेट परियोजनाओं से 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

सत्वा ग्रुप का छह रियल एस्टेट परियोजनाओं से 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सत्वा ग्रुप मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में छह आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं का पुनर्विकास करेगी। कंपनी को अगले सात वर्षों में इनसे लगभग 11,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व की उम्मीद है।

बेंगलुरु स्थित सत्वा ग्रुप ने मंगलवार को जारी एक बयान में मुंबई महानगर क्षेत्र में औपचारिक प्रवेश की घोषणा की। कंपनी को प्रतिस्पर्धी मूल्यांकन के माध्यम से छह पुनर्विकास परियोजनाएं मिली हैं, जो 80 लाख वर्ग फुट से अधिक के निर्माण क्षेत्र में फैली हुई हैं।

ये परियोजनाएं परेल (शिवड़ी), प्रभादेवी, गोरेगांव पूर्व, विले पार्ले पश्चिम, पवई और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के निकटवर्ती इलाकों में स्थित हैं।

इन परियोजनाओं के जरिये सत्वा ग्रुप को 2,500 से अधिक पुनर्वास घर और 2,000 से अधिक नए निर्मित आवास तैयार करने की उम्मीद है।

सत्वा ग्रुप के प्रबंध निदेशक बिजय अग्रवाल ने कहा कि मुंबई शहरी नवीनीकरण के एक निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां पुरानी संरचनाओं को सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार आवास में बदलने की आवश्यकता है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments