scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

सर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी ‘स्मार्ट चश्मा’, एचएमडी के साथ भी साझेदारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) भारतीय एआई मॉडल विकसित करने वाली कंपनी ‘सर्वम’ इस साल मई तक भारत में निर्मित अपना ‘स्मार्ट चश्मा’ बाजार में उतारने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ को संबोधित करते हुए सर्वम के सह-संस्थापक प्रत्युष कुमार ने फीचर फोन में कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी लाने के लिए मोबाइल फोन निर्माता ‘एचएमडी’ के साथ साझेदारी की घोषणा की।

उन्होंने प्रौद्योगिकी की सभी परतों में ‘संप्रभुता’ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कुमार ने कहा, ‘हम भारत में डिजाइन किए गए पहले स्मार्ट ग्लास ‘सर्वम काज़े’ पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाजार में मौजूद अन्य स्मार्ट चश्मों के विपरीत, सर्वम का यह स्मार्ट चश्मा डेवलपर को इस उपकरण के आधार पर और अधिक एप्लिकेशन तैयार करने की सुविधा प्रदान करेगा।

कुमार ने बताया कि इसे मई तक पेश करने की तैयारी है।

इसके अलावा, सर्वम ने भारतीय भाषाओं और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप ‘जनरेटिव एआई’ समाधान विकसित करने के लिए दिग्गज चिप निर्माता क्वालकॉम के साथ सहयोग की घोषणा की।

इस साझेदारी का उद्देश्य स्मार्टफोन, लैपटॉप/कंप्यूटर, पहनने योग्य उपकरण, एक्सआर, आईओटी, ऑटोमोटिव और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सर्वम के एआई मॉडल और क्वालकॉम की हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर दक्षता का लाभ उठाना है।

कंपनी ने कार के डैशबोर्ड पर एआई प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के लिए जर्मन कंपनी बॉश के साथ भी साझेदारी की घोषणा की।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments