scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरला एविएशन का इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए आंध्र सरकार के साथ समझौता

सरला एविएशन का इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए आंध्र सरकार के साथ समझौता

Text Size:

अमरावती, 18 नवंबर (भाषा) सरला एविएशन ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 1,300 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

आंध्र प्रदेश हवाई अड्डा विकास निगम लिमिटेड (एपीएडीसीएल) अनंतपुर जिले के कल्याणदुर्ग मंडल के थिम्मासमुद्रम में 150 एकड़ का एकीकृत परिसर विकसित करके इस परियोजना को सुगम बना रहा है।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘कर्नाटक की सरला एविएशन ने अनंतपुर जिले में 1,300 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता किया है।’’

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments