मुंबई, दो जनवरी (भाषा) बंद पड़ी जेट एवयवेज ने सोमवार को कहा कि संजीव कपूर कंपनी के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बने रहेंगे। यह तबतक पद पर बने रहेंगे, जबकि एयरलाइन का स्वामित्व कर्जदाताओं के समूह को सौंप नहीं दिया जाता।
एयरलाइन की कर्जदाताओं की समिति ने दुबई स्थिति मुरारी लाल जालान और ब्रिटेन के कालरॉक कैपिटल की पुनरुद्धार योजना को अक्टूबर 2020 में मंजूरी दी थी।
जून 2021 में ऋण शोधन प्रक्रिया के बाद जालान-कालरॉक समूह (जेकेसी) को जेट एयरेवज के लिये सफल बोलीदाता घोषित किया गया था।
जेकेसी के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि नागर विमानन मंत्रालय की सुरक्षा मंजूरी के बाद संजीव कपूर को जेट एयरवेज का सीईओ मनोनीत किया गया है। हालांकि जेट एयरवेज का स्वामित्व जेकेसी को हस्तांतरित होने तक वह मनोनीत सीईओ होंगे।
भाषा
रमण मानसी
मानसी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
