scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसनातन टेक्सटाइल्स के आईपीओ को पहले दिन 45 प्रतिशत अभिदान

सनातन टेक्सटाइल्स के आईपीओ को पहले दिन 45 प्रतिशत अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) धागा बनाने वाली कंपनी सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन 45 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री के लिए पेश 1,26,22,950 शेयरों के मुकाबले 56,67,016 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 76 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 32 प्रतिशत अभिदान मिला।

सनातन टेक्सटाइल्स ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 305-321 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 23 दिसंबर को बंद होगा।

कंपनी का 550 करोड़ रुपये का आईपीओ 400 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह संस्थाओं द्वारा 150 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments