नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं (ईएमएस) और समाधान प्रदाता साएंट डीएलएम लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 740 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।
दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी 148 करोड़ रुपये के आईपीओ-पूर्व नियोजन पर भी विचार कर सकती है।
आईपीओ के जरिये जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी कारोबार विस्तार, कर्ज चुकाने के लिए करेगी।
साएंट की अनुषंगी कंपनी साएंट डीएलएम एक अग्रणी एकीकृत ईएमएस और समाधान प्रदाता है। इसकी तीन राज्यों… हैदराबाद, बेंगलुरु और मैसूर में विनिर्माण सुविधाएं हैं।
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।
भाषा रिया अजय
अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
