scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेल ने 11 अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने का लिया निर्णय

सेल ने 11 अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने का लिया निर्णय

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने संयंत्रों/इकाइयों में विभिन्न स्थायी समितियों की सिफारिशों पर गौर करने के बाद 11 अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया है।

कंपनी के बयान के अनुसार, सेल की 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों की सत्यनिष्ठा और प्रभावोत्पादकता का आकलन करने की नीति है। इस संबंध में कंपनी के निदेशक मंडल ने अनुमोदित विस्तृत दिशानिर्देशों में सेवा रिकॉर्ड के आधार पर अधिकारियों की प्रभावशीलता, दक्षता, आचरण और सत्यनिष्ठा की समीक्षा के लिए मानदंड निर्धारित किए हैं।

इसमें कहा गया, समीक्षा के बाद सेल संयंत्रों/इकाइयों में विभिन्न स्थायी समितियों की सिफारिशों पर संबंधित सक्षम प्राधिकारियों द्वारा विचार किया गया। इसके बाद सेल के आचरण अनुशासन व अपील नियमों में नियम 56 (जे) के समान प्रावधानों के तहत, संगठन में दक्षता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही बनाए रखने के हित में 11 अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया।

इस्पात मंत्रालय के तहत सेल एक महारत्न कंपनी है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments