scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजम्मू-कश्मीर में केसर उत्पादन 2024-25 में घटकर 19.58 टन

जम्मू-कश्मीर में केसर उत्पादन 2024-25 में घटकर 19.58 टन

Text Size:

जम्मू, 18 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में केसर का उत्पादन वर्ष 2023-24 के 23.53 टन से घटकर वर्ष 2024-25 में 19.58 टन रह गया है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक, हसनैन मसूदी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में केसर की खेती का कुल रकबा 1,116.27 हेक्टेयर पर स्थिर रहा है, लेकिन उत्पादन और उत्पादकता में उतार-चढ़ाव आया है।

सदन में साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, केसर का उत्पादन वर्ष 2020-21 में 17.33 टन का हुआ था, जो वर्ष 2021-22 में घटकर 14.87 टन और वर्ष 2022-23 में 14.94 टन रह गया, और फिर वर्ष 2023-24 में तेज़ी से बढ़कर 23.53 टन हो गया।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2024-25 में यह फिर से घटकर 19.58 टन रह गया।

पारंपरिक और पुनर्जीवित को मिलाकर औसत उत्पादकता वर्ष 2022-23 में 4.02 किग्रा प्रति हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 6.33 किग्रा प्रति हेक्टेयर हो गई, लेकिन वर्ष 2024-25 में घटकर 5.27 किग्रा प्रति हेक्टेयर रह गई।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान केसर का निर्यात 17.82 टन दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 20.47 टन से कम है।

उन्होंने कहा कि साल के दौरान केसर उत्पादन का मूल्य 534.53 करोड़ रुपये रहा, जबकि निर्यात से 486.43 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

उन्होंने कहा कि बेहतर खेती के तरीकों और नई फसल उगाने के तरीकों से केसर की उत्पादकता को स्थिर करने और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments