scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत को रूस का उर्वरक निर्यात वर्ष 2025 की पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा

भारत को रूस का उर्वरक निर्यात वर्ष 2025 की पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

मॉस्को, 29 अगस्त (भाषा) रूस का भारत को उर्वरक निर्यात चालू वर्ष की पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 25 लाख टन रहा। इससे देश के कुल आयात में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर रिकॉर्ड 33 प्रतिशत हो गई है। रूसी उद्योग के एक अधिकारी ने यह कहा।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘ताश’ के अनुसार, रूसी उर्वरक उत्पादक संघ (आरएएफपी) के प्रमुख आंद्रे गुरयेव ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, वर्ष 2025 की पहली छमाही में रूस से आपूर्ति चार लाख टन या 20 प्रतिशत बढ़कर 25 लाख टन हो गई। वर्ष की पहली छमाही में भारत के कुल उर्वरक आयात में रूसी उर्वरकों की हिस्सेदारी बढ़कर रिकॉर्ड 33 प्रतिशत हो गई। इसका मतलब है कि भारत द्वारा आयातित हर तीसरा टन उर्वरक रूस से है।’’

यह वृद्धि मुख्य रूप से फॉस्फोरस युक्त उर्वरकों की आपूर्ति में वृद्धि के कारण हुई।

आरएएफपी के प्रमुख ने कहा, ‘‘पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के लागू होने के बाद, रूस के मित्र देश के रूप में भारत, रूसी उर्वरक लेने के मामले में अग्रणी बन गया।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments