scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.11 प्रति डॉलर पर

रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.11 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 12 अप्रैल (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.11 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले कारोबारी कारोबार से थोड़ा अलग-थलग रहे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में एक पैसे की तेजी के साथ 82.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 82.01 के उच्च स्तर और 82.11 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत घटकर 101.69 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 235.05 अंक की तेजी के साथ 60,392.77 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 1,907.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments