scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर

रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बुधवार को रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये में मजबूती आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कारोबार के नीरस रुख के कारण रुपये में काफी उतार-चढ़ाव दिखाई दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में यह सात पैसे की तेजी दर्शाता 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.80 के उच्चस्तर और 82.93 के निचले स्तर को छुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर सूचकांक और विदेशी निवेशकों द्वारा निरंतर बिकवाली के कारण बुधवार को अधिकांश समय रुपये पर दबाव दिखा। पिछले नौ में से सात सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल बने रहे। इस दौरान उन्होंने करीब 5,030 करोड़ रुपये की निकासी की।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 104.29 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत घटकर 83.67 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 17.15 अंक घटकर 60,910.28 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 867.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच, चीन द्वारा कोविड अंकुशों में ढील के बाद इस बात को लेकर चिंता बढ़ी है कि इससे वैश्विक मुद्रास्फीति और बढ़ेगी।

जनवरी से चीन अपनी तीन साल की शून्य कोविड नीति को छोड़ने जा रहा है। इसके अलावा वह अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों को यात्रा और व्यापार के लिए पूरी तरह खोल रहा है।

भाषा अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments