scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 81.84 प्रति डॉलर पर

रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 81.84 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रुख के साथ अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 81.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.99 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 27 पैसे की तेजी के साथ 81.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.83 के उच्चस्तर और 82.01 के निम्न स्तर और के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत घटकर 101.26 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 38.23 अंक की तेजी के साथ 60,431.00 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.09 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,907.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments