scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर

रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने के फैसले के बाद रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख तथा प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने रुपये की बढ़त पर अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 82.47 के उच्चस्तर और 82.72 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत घटकर 103.03 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.31 प्रतिशत बढ़कर 84.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 377.75 अंक की तेजी के साथ 60,663.79 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,559.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments