scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे चढ़कर 88.72 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे चढ़कर 88.72 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे चढ़कर 88.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, डॉलर में मामूली मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी ने हालांकि स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोक दिया।

उन्होंने कहा कि निवेशक साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं जिसकी घोषणा बुधवार को की जाएगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.73 पर खुला। फिर 88.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को एक सीमित दायरे में स्थिर रहा और तीन पैसे की गिरावट के साथ 88.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.94 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 312.88 अंक चढ़कर 80,677.82 अंक पर और निफ्टी 96.9 अंक की बढ़त के साथ 24,731.80 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments