scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंचा

Text Size:

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला, फिर कुछ गिरावट के साथ 82.54 के स्तर पर आ गया। कुछ देर बाद रुपया 25 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.51 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.76 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 फीसदी गिरकर 104.12 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत बढ़कर 75.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी निवेशक बृहस्पतिवार को भी शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments