scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.08 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.08 पर पहुंचा

Text Size:

मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) विदेशी पूंजी की आवक और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 82.08 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.08 पर मजबूत खुला। शुरुआती सौदों में यह 82.04 से 82.10 के दायरे में कारोबार कर रहा था।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 101.56 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 321.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments