scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंचा

Text Size:

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) विदेश पूंजी की आवक के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.93 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 81.82 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.95 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी गिरकर 105.63 पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने इस दिन 3,671.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 82.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments