scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया गिरावट से उबरकर 88.69 प्रति डॉलर पर सपाट बंद

रुपया गिरावट से उबरकर 88.69 प्रति डॉलर पर सपाट बंद

Text Size:

मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दिनभर गिरावट में रहने के बाद 88.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती इसकी मुख्य वजह रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.60 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 88.59 प्रति डॉलर के उच्च और 88.78 प्रति डॉलर के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद स्तर से अपरिवर्तित 88.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया बृहस्पतिवार को 47 पैसे टूटकर 88.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.39 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 465.75 अंक की गिरावट के साथ 83,938.71 अंक पर जबकि निफ्टी 155.75 अंक फिसलकर 25,722.10 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,077.59 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

भाषा निहारिका प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments