scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटा

Text Size:

मुंबई, 31 मई (भाषा) कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटकर 77.67 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 77.65 पर कमजोर खुला, फिर गिरावट के साथ 77.67 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

सोमवार को रुपया 77.54 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.91 फीसदी बढ़कर 122.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.64 पर आ गया।

शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 502.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments