scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 88.69 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 88.69 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 29 सितंबर (भाषा) एशियाई मुद्राओं के सकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 88.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण इस पर दबाव कायम है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.69 पर खुला जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को 88.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले बृहस्पतिवार को घरेलू मुद्रा 88.76 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.94 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढ़कर 80,681.92 अंक पर और निफ्टी 89.05 अंक की बढ़त के साथ 24,743.75 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,687.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments